Menu
blogid : 11961 postid : 90

कबीर के दोहे: Kabir Dohe In Hindi

Famous Quotations
Famous Quotations
  • 77 Posts
  • 3 Comments

Kabir Dohe In Hindi

माटी कहे कुम्हार से, तू क्या रौंदे मोय।
एक दिन ऐसा आएगा, मैं रौंदूगी तोय॥

………….

माला फेरत जुग गया, गया न मन का फेर ।
कर का मन का डा‍रि दे, मन का मनका फेर॥

…………..

तिनका कबहुं ना निंदए, जो पांव तले होए।
कबहुं उड़ अंखियन पड़े, पीर घनेरी होए॥

……………..


Kabir Dohe
गुरु गोविंद दोऊं खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय॥

………………


साईं इतना दीजिए, जा मे कुटुम समाय।
मैं भी भूखा न रहूं, साधु ना भूखा जाय॥

……………

धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय॥

…………….


Kabir Das
कबीरा ते नर अंध है, गुरु को कहते और।
हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहीं ठौर॥

……………

माया मरी न मन मरा, मर-मर गए शरीर।
आशा तृष्णा ना मरी, कह गए दास कबीर॥

……………..


Tags: Kabir Dohe In Hindi, Kabir Dohe, Kabir Ke Dohe, Kabir Das, Kabir Das Dohe, Kabir Dohe , कबीर दास, कबीर दास दोहे, कबीर दोहे

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply